Get App

Dealing Room Check: 75 रुपये टूट सकता है ये एफएमसीजी शेयर, फटाफट बेच कर निकलने में है समझदारी

Dealing Room Check: HUL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 50-75 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है

Yatin Motaअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 4:59 PM
Dealing Room Check: 75 रुपये टूट सकता है ये एफएमसीजी शेयर, फटाफट बेच कर निकलने में है समझदारी
BANK OF BARODA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 245-250 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक PSU शेयरों में आज खरीदारी हुई है

Dealing Room Check: दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट के शेयर 11-11 परसेंट ऊपर कारोबार करते हुए नजर आये। कोफोर्ज का डॉलर रेवेन्यू करीब 27% उछल गया। दूसरी तरफ बाजार को बजाज फाइनेंस के नतीजे पसंद आए। कंपनी का शेयर 6 परसेंट ऊपर चढ़ गया। दूसरी तिमाही में मुनाफा 13% बढ़ गया। जबकि कंपनी की ब्याज से कमाई में 23% का उछाल नजर आया। वहीं कमजोर नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में 4 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। ये शेयर वायदा का टॉप लूजर बना। इधर डीलर्स ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) और हिंदुस्तान यूनीलीवर (HUL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

BANK OF BARODA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज PSU शेयरों खरीदारी होती दिखाई दे रही है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 245-250 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें