Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज ऑटो और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो कैन फिन होम्स, एसआरएफ, एम्फैसिस, मणप्पुरम फाइनेंस और एमसीएक्स के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि एमएंडएम फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिटी यूनियन बैंक और भेल के शेयर लाल निशान में दिखाई दिये। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24500, 24600 और 24700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51300, 51400 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50500 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
AU Small Finance Bank Future : खरीदें - 649 रुपये, टारगेट - 670/685 रुपये, स्टॉपलॉस - 638 रुपये
HDFC AMC Future : बेचें - 4474 रुपये, टारगेट - 4400/4380 रुपये, स्टॉपलॉस - 4500 रुपये
Berger Paints Future : बेचें - 535 रुपये, टारगेट - 520 रुपये, स्टॉपलॉस - 540 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Havells
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Havells पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Havells की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1740 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 18.70 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 25/28/32 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)