सिर्फ 2 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Birlasoft पर EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ ने 598 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। FirstSource पर SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा ने 341 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 370 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 1:37 PM
Greenply Industries पर फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने 372 रुपये के लेवल पर 412 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते है EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़, SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा और फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.6% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.9% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.07% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ का कमाईवाला शेयरः BUY Birlasoft


    पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 598 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 630 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 570 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY FirstSource

    ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 341 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 315 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 370 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Greenply Industries

    मधु बंसल ने इसमें 372 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 412 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 357 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    कल की गिरावट से बाजार उबरने का कर रहा प्रयास, दिग्गजों के ये 4 स्टॉक्स करायेंगे जोरदार मुनाफा

    SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tube Investments

    ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 4459 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।