Dealing Room Check: - बाजार की रिकवरी में भारती एयरटेल की बड़ी भूमिका देखने को मिली। ये स्टॉक करीब 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही FMCG और IT शेयरों में भी रौनक लौटी। तीनों इंडेक्सेस करीब एक परसेंट चढ़कर कारोबार करते नजर आये। बाजार में रिकवरी के बावजूद मेटल शेयरों में दबाव कायम नजर आया। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला। SAIL और NMDC 4% गिरकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हो गये। इसके साथ ही हिंदुस्तान कॉपर, टाटा स्टील और JSW स्टील भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक इसका OI 4% बढ़ा है और शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की आज शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है मौजूदा स्तर से 30-35 रुपये की तेजी इस स्टॉक में देखने को मिल सकती है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रियल एस्टेट कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक प्रोमोटर्स सर्किल खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स ने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 2950-3000 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)