Get App

35 रुपये चढ़ सकता है ये बैंकिंग स्टॉक, डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए इन दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: ICICI BANK पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस बैंकिंग सेक्टर की कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स द्वारा इसके शेयरों में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 30-35 रुपये का उछाल संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 5:31 PM
35 रुपये चढ़ सकता है ये बैंकिंग स्टॉक, डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए इन दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग
GODREJ PROPERTIES पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक प्रोमोटर्स सर्किल खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 2950-3000 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - बाजार की रिकवरी में भारती एयरटेल की बड़ी भूमिका देखने को मिली। ये स्टॉक करीब 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही FMCG और IT शेयरों में भी रौनक लौटी। तीनों इंडेक्सेस करीब एक परसेंट चढ़कर कारोबार करते नजर आये। बाजार में रिकवरी के बावजूद मेटल शेयरों में दबाव कायम नजर आया। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला। SAIL और NMDC 4% गिरकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हो गये। इसके साथ ही हिंदुस्तान कॉपर, टाटा स्टील और JSW स्टील भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ICICI BANK

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक इसका OI 4% बढ़ा है और शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की आज शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है मौजूदा स्तर से 30-35 रुपये की तेजी इस स्टॉक में देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें