20 रुपये उछल सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक-दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन 2 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

Dealing Room Check: CITY UNION BANK पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से इसमें खरीदारी के संकेत मिले हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें 185-195 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
LAURUS LABS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। इस शेयर में HNIs की खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 560-565 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: बैंक गारंटी पर टेलीकॉम कंपनियों पर राहत से वोडाफोन में तूफानी तेजी देखने को मिली। शेयर 11% से ज्यादा उछल गया। इंडस टावर में भी 2 परसेंट की तेजी नजर आई। कैबिनेट ने 2022 से पहले स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली सभी कंपनियों की बैंक गारंटी माफ करने के चलते टेलीकॉम शेयरों में उछाल आया। ऑटो शेयरों में आज बिकवाली का मूड दिखा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स डेढ़ परसेंट फिसल गया। बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और आयशर के शेयर 3% तक फिसले। इसके साथ ही फार्मा में भी दबाव देखने को मिला। जबिक FMCG और IT सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया। मैरिको और बाटा के शेयर साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा उछल गये। इधर डीलर्स ने आज सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) और लॉरस लैब्स (LAURUS LABS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

CITY UNION BANK

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इसमें दिसंबर सीरीज फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 185-195 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है।


निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन वाले होल्ड करें या करनी है मुनाफावसूली, जानें LKP Securities की राय

LAURUS LABS

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने लॉरस लैब्स (LAURUS LABS) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का मानना है दिसंबर सीरीज में शेयर में फ्रेश खरीदारी नजर आई है। HNIs की शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 560-565 तक के लक्ष्य दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।