Dealing Room Check: बैंक गारंटी पर टेलीकॉम कंपनियों पर राहत से वोडाफोन में तूफानी तेजी देखने को मिली। शेयर 11% से ज्यादा उछल गया। इंडस टावर में भी 2 परसेंट की तेजी नजर आई। कैबिनेट ने 2022 से पहले स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली सभी कंपनियों की बैंक गारंटी माफ करने के चलते टेलीकॉम शेयरों में उछाल आया। ऑटो शेयरों में आज बिकवाली का मूड दिखा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स डेढ़ परसेंट फिसल गया। बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और आयशर के शेयर 3% तक फिसले। इसके साथ ही फार्मा में भी दबाव देखने को मिला। जबिक FMCG और IT सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया। मैरिको और बाटा के शेयर साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा उछल गये। इधर डीलर्स ने आज सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) और लॉरस लैब्स (LAURUS LABS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
