Dealing Room Check: JLR के सुस्त मार्जिन गाइडेंस से टाटा मोटर्स में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर 9% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं अच्छे नतीजों के दम पर ABB 9% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। डॉक्टर लाल पैथ में भी 6 परसेंट की तेजी देखने को मिली। कल निफ्टी कंपनी भारती एयरटेल के Q4 नतीजे आयेंगे। मुनाफे पर 16% का दबाव दिख सकता है। मार्जिन में भी नरमी संभव है। इसके साथ ही सीमेंस, अपोलो टायर समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। Life Sciences Industry को डिजिटल सर्विस देने वाली Indegene ने निवेशकों को मालामाल किया। शेयर 45% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। IPO करीब 70 गुना भरा था। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बिड़ला ग्रुप के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एबी कैपिटल (AB CAPITAL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 230-235 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि इसमें मई सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है। नतीजों के बाद डीलर्स की स्टॉक में खरीदारी की सलाह है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने ल्युपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 50-70 का पोजीशनल उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक फॉर्मा शेयरों में आज नई खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)