Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Jubilant Food का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48400, 48500 और 48600 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48300, 48200 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड May 07, 2024 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
Jubilant Food पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 520 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एसआरएफ, ल्यूपिन, महानगर गैस, डीएलएफ और इंडिया सीमेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं अरबिंदो फार्मा, वोडाफोन आइडिया, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आरती इंडस्ट्रीज और एमसीएक्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा मैरिको, गोदरेज कंज्यूमर, डाबर, एचयूएल और जुबिलेंट फूड में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि टेक महिंद्रा, बर्जर पेंट्स, एक्साइड, टेक महिंद्रा और एलएंडटी टेक सर्विसेस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48400, 48500 और 48600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48300, 48200 और 48000 के स्तर पर नजर आये।


    शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 4 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    SAIL Future : बेचें - 158 रुपये, टारगेट - 152 रुपये, स्टॉपलॉस - 160 रुपये

    IRCTC Future : बेचें - 999 रुपये, टारगेट - 960 रुपये, स्टॉपलॉस - 1010 रुपये

    Oberoi Realty Future : बेचें - 1478 रुपये, टारगेट - 1420/1400 रुपये, स्टॉपलॉस - 1510 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Jubilant Food पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Jubilant Food की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 520 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 17/24 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।