Get App

Dealing Room Check: 70 रुपये उछला सकता है ये फार्मा शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: AB CAPITAL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 230-235 रुपये तक उछाल आने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड May 13, 2024 पर 4:37 PM
Dealing Room Check: 70 रुपये उछला सकता है ये फार्मा शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग
LUPIN पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 50-70 रुपये की गिरावट दिख सकती है

Dealing Room Check: JLR के सुस्त मार्जिन गाइडेंस से टाटा मोटर्स में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर 9% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं अच्छे नतीजों के दम पर ABB 9% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। डॉक्टर लाल पैथ में भी 6 परसेंट की तेजी देखने को मिली। कल निफ्टी कंपनी भारती एयरटेल के Q4 नतीजे आयेंगे। मुनाफे पर 16% का दबाव दिख सकता है। मार्जिन में भी नरमी संभव है। इसके साथ ही सीमेंस, अपोलो टायर समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। Life Sciences Industry को डिजिटल सर्विस देने वाली Indegene ने निवेशकों को मालामाल किया। शेयर 45% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। IPO करीब 70 गुना भरा था। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बिड़ला ग्रुप के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एबी कैपिटल (AB CAPITAL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 230-235 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि इसमें मई सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है। नतीजों के बाद डीलर्स की स्टॉक में खरीदारी की सलाह है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें