Dealing Room Check: - आज बाजार के मेल्ट डाउन में सबसे ज्यादा मेटल शेयर पिघले। मेटल इंडेक्स 7% टूटा। टाटा स्टील और नाल्को के शेयर 10% से ज्यादा गिरे। इसके साथ ही हिंदुस्तान कॉपर, सेल और एनएमडीसी भी 8% से ज्यादा गिरे। रियल्टी, फाइनेंशियल, फार्मा समेत सभी सेक्टर में गिरावट दिखी। अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ने से IT शेयरों में भारी बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 6 सत्रों में करीब 15% फिसला। आज दिग्गज TCS, इन्फोसिस और विप्रो 5% तक फिसल गये। वहीं कोफोर्ज और बिड़लासॉफ्ट 9% से ज्यादा टूट गये। टाटा ग्रुप शेयरों का बुरा हाल रहा। 6 टाटा ग्रुप शेयरों की आज 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केटकैप साफ हो गया। JLR के अमेरिका में बिक्री रोकने के फैसले से शेयर 7% नीचे आ गया। इधर कमजोर Q4 अपडेट से ट्रेंट 15% गिरा। इसके साथ ही टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और टाटा केमिकल जैसे टाटा ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी भारी बिकवाली रही। इधर डीलर्स ने आज जोमैटो (Zomato) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।