बाजार में हाहाकार, फिर भी दिग्गजों ने CAMS, डेल्हीवेरी, भारती एयरटेल, अनुपम रसायन पर लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Delhivery के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 270 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Delhivery के शेयर में 276/278 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 264 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Anupam Rasayan पर SMIFS के शरद अवस्थी ने 689 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार कोहराम मच गया। सोमवार को हाहाकार देखने को मिला। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो डेल्हीवरी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, क्रॉम्प्टन, ब्रिटानिया और एचयूएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। दूसरी तरफ जोमैटो, एवन्यू सुपरमार्ट्स, वोल्टाज, बर्जर पेंट्स और बिड़लासॉफ्ट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला। आज ट्रेंट, जेएसडब्ल्यू, एमफैसिस, इंडियन होटल्स और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि सीमेंस, आयनॉक्स विंड, हिंद कॉपर, नालको और टाटा स्टील के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कैम्स, डेल्हीवरी, भारती एयरटेल और अनुपम रसायन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः CAMS

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि CAMS के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल 138.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 185से 220 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 90 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Delhivery Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Delhivery के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 276/278 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 264 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 270 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Hind Zinc का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Bharti Airtel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1678 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1701 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1640 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Anupam Rasayan

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Anupam Rasayan के स्टॉक में 689 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।