Dealing Room Check: Budget के दिन 30 रुपये चढ़ सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस डिफेंस स्टॉक में हुई जोरदार खरादारी

Dealing Room Check: REC, PFC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST रणनीति अपनाएं यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 20-30 रुपये का उछाल संभव है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 4:59 PM
BEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक डिफेंस स्टॉक्स में 3-4% की तेजी देखने को मिल सकती है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जुलाई सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में रिकवरी का मूड कायम दिखाई दिया। रिलायंस और विप्रो ने निफ्टी पर दबाव बनाया। लेकिन HDFC बैंक और M&M ने बाजार को सहारा दिया। निफ्टी और बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार करते दिखे। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मे जोरदार खरीदारी नजर आई। रिजल्ट के बाद HDFC बैंक ने रफ्तार पकड़ी। शेयर करीब 2% ऊपर चढ़ गया। बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार दिखा। उधर कमजोर नतीजों के बाद कोटक बैंक करीब साढ़े तीन परसेंट फिसल गया। अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद विप्रो में तेज गिरावट नजर आई। शेयर 9% से ज्यादा टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं FY25 में डबल डिजिट ग्रोथ के गाइडेंस से इंडियन होटल में जोरदार तेजी दिखी। शेयर 8% उछाल के साथ बना वायदा का टॉप गेनर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज आरईसी, पीएफसी और बीईएल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    REC, PFC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर फाइनेंस सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आरईसी और पीएफसी (REC और PFC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स बजट से पहले पावर फाइनेंस स्टॉक खरीद रहे हैं। ट्रेड में घरेलू फंड्स भी खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स को पीएसयू पावर फाइनेंसिंग शेयरों में 15-25 रुपये की तेजी दिख रही है।


    Au Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

    BEL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज डिफेंस सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक डिफेंस स्टॉक्स में 3-4% की तेजी देखने को मिल सकती है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में जुलाई सीरीज में ताजा खरीदारी देखने को मिली।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।