Dealing Room Check: सेंसेक्स- निफ्टी आज फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। मारुति, ITC, M&M और L&T ने बाजार में जोश भरा। मारुति 7 परसेंट की तेजी के साथ फिर देश की नंबर 1 ऑटो कंपनी बनी। इसका मार्केट कैप 4 लाख करोड़ के पार निकला। आज पावर सेक्टर रौशन नजर आया। दरें 5.7% बढ़ाने के बाद CESC 6 परसेंट ऊपर दिखा। जबकिअदाणी पावर, टाटा पावर में भी खरीदारी नजर आई। बजट से पहले सरकारी बैंकों में रौनक देखने को मिली। PSU बैंक इंडेक्स के सभी 12 बैंक हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। IOB, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, यूको 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते दिखाई दिये। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज टाटा मोटर्स और अरबिंदो फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। इसमें डोमेस्टिक फंड ने खरीदारी की है। इस शेयर में 20-30 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में HNIs द्वारा नई खरीदारी हुई है।डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए। इस शेयर में 1400-1450 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।