सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में नालको, कॉनकोर, पोलीकैब, कोफोर्ज और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं चंबर फर्टिलाइजर्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ओएनजीसी, बीईएल और गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा क्रॉम्प्टन, आईटीसी, केनरा बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स और एमसीएक्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मारुति सुजुकी, बलरामपुर चीनी, पीआई इंडस्ट्रीज, बॉश और वोडाफोन आइडिया के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52600, 52700 और 52800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52500, 52400 और 52000 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Metropolis Health Future : खरीदें - 2083 रुपये, टारगेट - 2150/2200 रुपये, स्टॉपलॉस - 2040 रुपये
MCX Future : खरीदें - 4031 रुपये, टारगेट - 4400 रुपये, स्टॉपलॉस - 4000 रुपये
IEX Future : खरीदें - 184 रुपये, टारगेट - 195/200 रुपये, स्टॉपलॉस - 180 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः SBI Life
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने SBI Life पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि SBI Life की जुलाई की एक्सपायरी वाली 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 28 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 34/45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 21 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)