ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Triveni Engineering पर शेयरखान के जतिन गेडिया ने 418 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 445 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Patanjali Foods पर एंजेल वन के ओशो क्रिशन ने 1672 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1765 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 1:07 PM
Welspun Living पर LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने 163 रुपये के लेवल पर 175 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते शेयरखान के जतिन गेडिया, एंजेल वन के ओशो क्रिशन और LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 2.63% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो कृष्णन के सुझाये स्टॉक्स ने 1.12% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.14% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    शेयरखान के जतिन गेडिया का कमाईवाला शेयरः BUY Triveni Engineering


    जतिन गेडिया ने इस स्टॉक में 418 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 445 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 398 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Patanjali Foods

    ओशो क्रिशन ने इस स्टॉक में 1672 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1610 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1765 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Welspun Living

    रूपक डे ने इसमें 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 175 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 158 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    शेयरखान के जतिन गेडिया का कमाईवाला शेयरः BUY Tech Mahindra

    जतिन गेडिया ने इस स्टॉक में 1463 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1525 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1440 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Lemon Tree Hotels

    ओशो क्रिशन ने इस स्टॉक में 149 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 144 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 158 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY EID Parry

    रूपक डे ने इसमें 798 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 749 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    शेयरखान के जतिन गेडिया का कमाईवाला शेयरः BUY Aditya Birla Capital

    जतिन गेडिया ने इस स्टॉक में 231 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 220 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 238 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Avenue Supermarts

    ओशो क्रिशन ने इस स्टॉक में 4807 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4720 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY PFC

    रूपक डे ने इसमें 550 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 580 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 527 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।