Get App

Dealing Room Check: 30 रुपये से चढ़ सकता है टाटा ग्रुप का ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार तेजी की संभावना

Dealing Room Check: TATA MOTORS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 3220-3240 रुपये का लक्ष्य संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 5:00 PM
Dealing Room Check: 30 रुपये से चढ़ सकता है टाटा ग्रुप का ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार तेजी की संभावना
AUROBINDO PHARMA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 1400-1450 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

 

Dealing Room Check: सेंसेक्स- निफ्टी आज फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। मारुति, ITC, M&M और L&T ने बाजार में जोश भरा। मारुति 7 परसेंट की तेजी के साथ फिर देश की नंबर 1 ऑटो कंपनी बनी। इसका मार्केट कैप 4 लाख करोड़ के पार निकला। आज पावर सेक्टर रौशन नजर आया। दरें 5.7% बढ़ाने के बाद CESC 6 परसेंट ऊपर दिखा। जबकिअदाणी पावर, टाटा पावर में भी खरीदारी नजर आई। बजट से पहले सरकारी बैंकों में रौनक देखने को मिली। PSU बैंक इंडेक्स के सभी 12 बैंक हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। IOB, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, यूको 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते दिखाई दिये। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज टाटा मोटर्स और अरबिंदो फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

TATA MOTORS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। इसमें डोमेस्टिक फंड ने खरीदारी की है। इस शेयर में 20-30 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें