बाजार में आज सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। ग्लोबल मंदी की आशंका से मेटल और IT शेयरों में दबाव नजर आया। वहीं कर्ज और महंगा होने के डर से रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी दबाव दिखाई दिया। मिडकैप में भी 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। डाओ फ्यूचर्स भी 200 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। वहीं फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने मिला। बैंक निफ्टी करीब 800 अंक नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। HDFC, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत के करीब गिरावट रही। वहीं पीएसयू बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। इसके अलावा आज डीलिंग रूम्स में अशोक लीलैंड और पोलीकैब के स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला।
यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस स्टॉक में डीलर्स ने खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 148-150 रुपये तय किया है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसमें 12 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में यतिन ने कहा कि आज पोलीकैब के शेयर में डीलिंग रूम्स में बिकवाली देखने को मिली। शेयर में जल्द ब्लॉक डील होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। HNIs ने बिकवाली की है जिससे ये स्टॉक 20-35 रुपये तक गिर सकता है। शेयर में 17% ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)