आईटीसी में सस्ता ऑप्शन करायेगा मोटी कमाई, एफएंडओ में ये तीन शेयर करायेंगे मुनाफा

निफ्टी में 17400 17500 और 17600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17400, 17300 और 17200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40600, 40700 और 41000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 40600, 40500 और 40400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
ITC पर शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी मार्च की एक्सपायरी वाली 400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 6 से लेकर 7 रुपये के टारगेट दिखेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मेटल और IT शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। ग्लोबल मंदी की आशंका से इस सेक्टर पर दबाव दिखाई दिया है। कोफोर्ज, LT माइंड ट्री, LTTS, परसिस्टेंस 2 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गया है। टाटा ग्रुप की एक और कंपनी का 19 साल बाद IPO आएगा। टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। वहीं अदाणी के कैश वाले शेयरों में आज अदाणी ग्रीन, अदाणी टोटाल, अदाणी ट्रांसमिशन में 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शो प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने चैनल से बात की। उन्होंने इस दौरान शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17400 17500 और 17600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17400, 17300 और 17200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40600, 40700 और 41000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40600, 40500 और 40400 के स्तर पर नजर आये।


    तीनों एक्सपर्ट्स ने 3 दिनों में कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, इन 4 स्टॉक्स में दी खरीदारी की सलाह

    प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Siemens Future : खरीदें - 3308 रुपये, टारगेट - 3430 रुपये, स्टॉपलॉस - 3260 रुपये

    Dabur Future : खरीदें - 531 रुपये, टारगेट - 545/550 रुपये, स्टॉपलॉस - 525 रुपये

    Tata Steel Future : खरीदें - 108 रुपये, टारगेट - 111/118 रुपये, स्टॉपलॉस - 105 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः ITC

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने ITC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ITC के मार्च की एक्सपायरी वाली 400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 2.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6 से लेकर 7 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।