इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाती होतकर, यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी और Equinox रिसर्च के पंकज रांदड के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स इन सुझावों पर अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। स्वाती होतकर की तीसरे दिन की टॉप कॉल GRANULES रही जिसने 0.4% का रिटर्न दिया। अमित त्रिवेदी की तीसरे दिन की टॉप कॉल INDUS TOWER रही जिसने 1.1% का रिटर्न दिया। जबकि पंकज रांदड की तीसरे दिन की टॉप कॉल RITES रही जिसने 2.58% का रिटर्न दिया।
तीसरे दिन की समाप्ति पर स्वाती होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 7.45% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने 8.45% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाती होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY Varroc Engineering
स्वाती होतकर ने इसमें 266 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 280 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 252 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY EIL
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 79.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 88 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 77 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Equinox रिसर्च के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY NBCC
पंकज रांदड ने इस स्टॉक में 38.15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 36 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 42 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
यस सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY PNC Infratech
अमित त्रिवेदी ने इस स्टॉक में 295 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 320 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 285 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।