Dealing Rooms hot stocks for today: सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
पहले डाल लेते हैं बाजार की चाल पर एक नजर
बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बाजार की इस गिरावट में PSU बैंक शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
आइए Dealing Room Check With "मोटा भाई", जिसमें हमारे सहयोगी यतिन मोटा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं। और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
Zydus Life में डीलर्स की BTST यानी आज खरीदें कल बेचें की सलाह है। एफआईआई आज इस शेयर में बिकवाली कर रहे है। डीलर्स का मानना है कि यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 10-12 रुपये तक गिर सकता है। ओपन इंटरेस्ट 2 फीसदी बढ़ा है। स्टॉक में नए शॉर्ट बने है।
आज के कारोबार में घरेलू म्यूचुअल फंडों ने इस शेयर में बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक एक्सपायरी तक इस शेयर में 50-60 रुपये तक की गिरावट आ सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।