IT इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। FMCG, एनर्जी शेयरों से भी सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में दबाव देखने को मिल रहा है। डर का INDEX INDIA VIX 5% से ज्यादा उछला है। इधर गुजरात गैस में GSPC और GSPL के मर्जर की खबर के बाद गुजरात गैस 9 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना । GSPL भी 4 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। रीस्ट्रक्चरिंग के बाद गुजरात गैस पर ज्यादातर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे है। इस बीच 9 सितंबर को GST काउसिंल की बैठक से पहले इश्योरेंस शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। मैक्स फाइनेंशियल, ICICI लोंबार्ड, और GIC RE 2 से 3% चढ़े । साथ ही HDFC LIFE और SBI LIFE में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज ABFRL और IDFC FIRST BANK के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ABFRL के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।डीलर्स ने ABFRL पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 325-330 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। OI 4% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने IDFC FIRST BANK के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। डीलस के मुताबिक सितंबर फ्यूचर्स में 80-82 रुपये के लक्ष्य संभव है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)