गुरुवार के कारोबार में भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार की चार दिनों की तेजी पर लगाम लग गया है। और बाजार पर मंदड़ी हावी हो गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते कहर और यूएस फेड की कठोर मौद्रिक नीतियों के ऐलान ने बाजार के सेंटीमेंट को खराब कर दिया है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज गिरावट के साथ खुले थे। और कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही गिरावट भी बढ़ती गई।
