Deepak Nitrite Ltd shares: दीपक नाइट्रेट लिमिटेड (DNL) के शेयरों में 14 फरवरी को शुरुआती कारोबार के दौरान लोअर सर्किट लग गया। इस दौरान कंपनी का शेयर 10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2,014 रुपये पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी के तिमाही नतीजे में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में भारी गिरावट दिखी है, जिसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 11 बजकर 13 मिनट पर कंपनी का शेयर 14.42 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1915 रुपये पर कारोबार रहा था।
