एनविज़न कैपिटल (Envision Capital) के सीईओ और एमडी नीलेश शाह का कहना है कि बड़ी आईटी कंपनियों का समय खत्म हो चुका है। अब मिडकैप और डीपटेक आईटी कंपनियां अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। CNBC-TV18 के साथ बातचीत में नीलेश शाह आगे कहा कि अगर लार्ज कैप आईटी कंपनियां कोई बड़ी खोज नहीं करती या ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में निवेश नहीं करती है तो आगे इन कंपनियों में केवल सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
नीलेश शाह अपनी बात को और साफ करने के लिए मैप माई इंडिया (MapmyIndia) जैसी कंपनियों का उदाहरण दिया। सितंबर तिमाही में मैप माई इंडिया के रेवेन्यू में सालाना आधार पर लगभग 20 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, मार्जिन में 45 फीसदी की बढ़त हुई है। इस कंपनी के प्रोडक्ट का कई सेक्टरों में व्यापक स्तर पर इस्तेमाल होता है। आगे ये कंपनी सर्वव्यापी हो सकती है। नीलेश शाह ने कहा कि आगे हमारे दैनिक जीवन हर पहलू में MapmyIndia की सीधी पैठ होगी।
भारत पर विदेशी निवेशकों के नजरिए के बारे में बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि विदेशी निवेशक चुनावों के बाद भारत में पूंजी लगाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चुनावों के बाद ही बाजार की दशा और दिशा साफ होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगले कुछ महीनों तक विदेशी निवेशक वेट एंड वॉच मोड में रहेंगे। कच्चे तेल की कीमत बाजार को प्रभावित करने वाला बहुत बड़ा फैक्टर है जिस पर नजरें लगी हुई हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारे अपने चुनाव भी बाजार पर असर दिखाएंगे।
शाह ने आगे कहा कि चुनाव नतीजों के बाद हमें भारत में इतना ज्यादा विदेशी पैसा आता दिखेगा जितना हमें अतीत में अब तक कभी नहीं दिखा था। भारत में पैसे लगाने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी निवेशक इंतजार कर रहे हैं।
एचडीएफसी बैंक के हाल के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि यह बैंक तुलनात्मक रूप से खराब प्रदर्शन कर रहा है। लिक्विडिटी बढ़ने पर इसके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। तीन साल पहले यह अकेला बैंक था जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। बाकी बैंक या तो मरम्मत के दौर में थे या फिर वे बैड लोन की समस्या से जूझ रहे थे। लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। बहुत सारे बैंक और एनबीएफसी कंपनियां तमाम समस्याओं से उबर कर जोरदार ग्रोथ दिखा रहे हैं। इनमें 20-25 फीसदी तक की ग्रोथ देखने को मिल रही है। इनका आरओई (रिटर्न ऑन इक्विटी) बढ़ रहा हैं। इनकी एसेट क्वालिटी सुधरी है। ऐसे में आगे एचडीएफसी बैंक का अंडरपरफॉर्मेंस जारी रहने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।