Defence Shares Prices: डिफेंस शेयरों में 21 अप्रैल को 6 फीसदी तक की तेजी दिखी। इनमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स बीडीएल, डेटा पैटर्न्स, जेन टेक्नोलॉजीज, एस्ट्रो माइक्रो वेव और पारस डिफेंस के शेयर शामिल हैं। जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर तो एक समय 11 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में यह थोड़ा नीचे आ गया। डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी की तीन दिन की यात्रा है।
21 अप्रैल से शुरू हो रही राजनाथ सिंह की यात्रा
अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि रक्षमंत्री की जर्मनी की यात्रा 21 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश मिलकर मिलिट्री हार्डवेयर का डेवलपमेंट और प्रोडक्शन करने पर चर्चा करेंगे। बर्लिन में राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस और दूसरे सीनियर लीडर्स के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।
दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
रक्षा मंत्रालय ने सिंह की यात्रा से पहले कहा है, "बातचीत का फोकस डिफेंड इंडस्ट्रियल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर होगा। इससे दोनों देशों के मिलिट्री स्तर पर सहयोग बढ़ेगा। सायबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में मौके तलाशने पर भी बातचीत होगी। दोनों देशों के रक्षामंत्री यूएस पीसकिपिंग ऑपरेशंस ट्रेनिंग में सहयोग बढ़ाने के समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।"
जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर में सबसे ज्यादा 6% उछाल
भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ने की उम्मीद का असर 21 अप्रैल को डिफेंस शेयरों पर देखने को मिला। 12 बजे HAL का शेयर 0.72 फीसदी चढ़कर 4,375 रुपये पर चल रहा था। Bharat Dynamics का सेयर 0.88 फीसदी के उछाल के साथ 1,381 रुपये पर चल रहा था। जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर 6.25 फीसदी के उछाल के साथ 1,748 रुपये पर था। डेटा पैटर्न्स का शेयर 5.32 फीसदी के उछाल के साथ 3,651 रुपये पर चल रहा था। एस्ट्रो माइक्रो वेव के शेयर में भी 3.51 फीसदी का उछाल दिखा।
शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी
शेयर बाजार में 21 अप्रैल को अच्छी तेजी देखने को मिली। सुबह में बाजार के सूचकांकों में हल्की मजबूती दिखी। लेकिन, बाद में अच्छी खरीदारी से सूचकांकों में उछाल आया। 12:15 बजे निफ्टी 0.80 फीसदी यानी 194 अंक चढ़कर 24,557 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.94 अंक यानी 739 अंक के उछाल के साथ 79,257 अंक पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 1.20 फीसदी का उछाल दिखा।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।