Get App

Defence Shares Prices: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा से डिफेंस शेयरों को लगे पंख

Defence Shares Prices: रक्षमंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी की यात्रा 21 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश मिलकर मिलिट्री हार्डवेयर का डेवलपमेंट और प्रोडक्शन करने पर चर्चा करेंगे। इस वजह से 21 अप्रैल कई डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी

Market Deskअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 12:35 PM
Defence Shares Prices: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा से डिफेंस शेयरों को लगे पंख
जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर तो एक समय 11 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में यह थोड़ा नीचे आ गया।

Defence Shares Prices: डिफेंस शेयरों में 21 अप्रैल को 6 फीसदी तक की तेजी दिखी। इनमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स बीडीएल, डेटा पैटर्न्स, जेन टेक्नोलॉजीज, एस्ट्रो माइक्रो वेव और पारस डिफेंस के शेयर शामिल हैं। जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर तो एक समय 11 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में यह थोड़ा नीचे आ गया। डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी की तीन दिन की यात्रा है।

21 अप्रैल से शुरू हो रही राजनाथ सिंह की यात्रा

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि रक्षमंत्री की जर्मनी की यात्रा 21 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश मिलकर मिलिट्री हार्डवेयर का डेवलपमेंट और प्रोडक्शन करने पर चर्चा करेंगे।  बर्लिन में राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस और दूसरे सीनियर लीडर्स के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें