Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के 4 शेयरों पर दांव, 27% तक रिटर्न की उम्मीद; जानिए Emkay की पसंद

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के BEL और HAL जैसे चार शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने अपनी राय दी है। इनमें 16% से 27% तक तेजी की संभावना बताई है। जानिए किस शेयर का टारगेट प्राइस कितना है और ग्रोथ की वजह क्या है।

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 4:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hindustan Aeronautics यानी HAL को Emkay ने सेक्टर का अपना टॉप पिक बताया है।

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर पर निवेशकों का खास फोकस है। घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन लगातार बढ़ रहा है। एक्सपोर्ट भी तेजी से बढ़ा है। ब्रोकरेज फर्म Emkay का मानना है कि आने वाले वर्षों में घरेलू डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ बनी रह सकती है। इसके पीछे सरकारी नीतियां, प्राइवेट कंपनियों की बढ़ती भागीदारी और एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी अहम वजह हैं।

Emkay ने सेक्टर के चार शेयरों पर अपनी राय दी है। इनमें Bharat Electronics, Bharat Earth Movers, Hindustan Aeronautics और Bharat Dynamics शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए 27% तक की तेजी की उम्मीद बताई है।

कंपनी मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी

Bharat Electronics ₹393 ₹500 27.23%


Bharat Earth Movers ₹2,049 ₹2,600 26.89%

Hindustan Aeronautics ₹4,779 ₹5,950 24.50%

Bharat Dynamics ₹1,158 ₹1,350 16.58%

Bharat Electronics

Emkay ने Bharat Electronics यानी BEL पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा है। इसमें करीब 27.23% की तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज के मुताबिक, BEL की मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है। कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी अच्छा खासा खर्च कर रही है।

डिफेंस उपकरणों में इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसका फायदा BEL को मिल सकता है।

Bharat Earth Movers

BEML पर Emkay ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 2,600 रुपये रखा गया है। यह करीब 26.89% का रिटर्न दे सकता है। BEML के पास करीब 21,700 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। इससे वित्त वर्ष 2029 तक कंपनी के कारोबार को अच्छी विजिबिलिटी मिलती है।

कंपनी को ट्रेन और मेट्रो प्रोजेक्ट्स से भी नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। Emkay के मुताबिक, BEML के पास तीन अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट से ग्रोथ का मौका है। ज्यादा मार्जिन वाले ऑर्डर पूरे होने के साथ कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हो सकता है।

Hindustan Aeronautics

Hindustan Aeronautics यानी HAL को Emkay ने सेक्टर का अपना टॉप पिक बताया है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 5,950 रुपये है, जो मौजूदा भाव से करीब 24.50% की संभावित तेजी दिखाता है। HAL के लिए Tejas Mk1A का ऑर्डर अहम है। Emkay को उम्मीद है कि इस ऑर्डर के एग्जीक्यूशन से कंपनी के कारोबार को फायदा मिलेगा।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच HAL की कमाई करीब 13% CAGR से बढ़ सकती है। कंपनी की लंबी अवधि की कमाई और रिटर्न रेशियो भी ब्रोकरेज को पसंद हैं। हालांकि, वैल्यूएशन भी देखना जरूरी है। Emkay के मुताबिक, शेयर वित्त वर्ष 2029 की पहली छमाही की अनुमानित EPS के करीब 32 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

Bharat Dynamics

Bharat Dynamics यानी BDL पर Emkay का रुख थोड़ा सतर्क है। ब्रोकरेज ने इसे ‘Add’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1,350 रुपये रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 16.58% की संभावित तेजी दिखाता है। कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और R&D पर ज्यादा खर्च से आने वाले समय में मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।

Emkay के मुताबिक, BDL का वैल्यूएशन काफी ऊंचा है। इसके अलावा कंपनी का पिछला एग्जीक्यूशन रिकॉर्ड भी मिला-जुला रहा है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने इसमें ‘Add’ रेटिंग रखी है।

PB Fintech का शेयर 34% क्रैश, क्या मौजूदा प्राइस पर निवेश करने से होगी मोटी कमाई?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।