Get App

Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट; कोचिन शिपयार्ड, GRSE, BDL के भाव 4% तक लुढ़के, जानिए वजह

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 14 जुलाई को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की वजह से निफ्टी का इंडिया डिफेंस इंडेक्स दोपहर में 0.6% टूटकर 8,457.70 के आसपास आ गया। इस गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है। डिफेंस कंपनियों के शेयरों में हाल ही में जोरदार रैली देखने को मिली थी। लेकिन अब एनालिस्ट्स इन कंपनियों के वैल्यूएशन को अधिक महंगा मानने लगे हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 3:38 PM
Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट; कोचिन शिपयार्ड, GRSE, BDL के भाव 4% तक लुढ़के, जानिए वजह
Defence Stocks: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयरों में कारोबार के दौरान करीब 4% की गिरावट आई

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 14 जुलाई को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की वजह से निफ्टी का इंडिया डिफेंस इंडेक्स दोपहर में 0.6% टूटकर 8,457.70 के आसपास आ गया। इस गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है। डिफेंस कंपनियों के शेयरों में हाल ही में जोरदार रैली देखने को मिली थी। लेकिन अब एनालिस्ट्स इन कंपनियों के वैल्यूएशन को अधिक महंगा मानने लगे हैं।

भारतीय सेना ने मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसने डिफेंस शेयरों को फोकस में ला दिया था। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग और ईरान-इजराइल के बीच चले संघर्ष ने भी डिफेंस शेयरों में तेजी आई थी। हालांकि, अब जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव कम हो रहे हैं, डिफेंस शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

GRSE में सबसे अधिक गिरावट

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयरों में कारोबार के दौरान करीब 4% की गिरावट आई और यह 2,698 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। GRSE के हालिया शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में रिटेल निवेशकों और म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में जून तिमाही के दोरान कमी आई है। रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 16.72% से घटकर 14.89% हो गई है। वहीं घरेलू म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के 1.64% से घटकर जून तिमाही में 1.4% हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें