अच्छी शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने बढ़त गंवा दी है। निफ्टी 24200 के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। IT और रियल्टी में अच्छी खरीदारी देखने के मिल रही है। निफ्टी के ये इंडेक्स करीब एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दोनों सेक्टर INDEX 2% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं ऑटो और फार्मा में आज मुनाफावसूली हैं। जेपी मॉर्गन के कवरेज शुरू करने से डिफेंस शेयरों में रौनक है। HAL और BEL आज करीब 2 फीसदी चढ़े हैं। वहीं मजगांव डॉक, कोचिन शिपयॉर्ड, GRSE में 5 से 6 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।
JP मॉर्गन की रिपोर्ट के बाद BEL और HAL में अच्छी तेजी
JP मॉर्गन की रिपोर्ट के बाद BEL और HAL में अच्छी तेजी देखी जा रही है। डिफेंस सेक्टर पर JP मॉर्गन की रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल ग्रोथ संभव है। सरकार का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। डिफेंस पर अगले 5 साल मे 150 अरब डॉलर का कैपेक्स हो सकता है। भारत में डिफेंस सेक्टर का विस्तार शुरुआती दौर में है। पिछले 7 साल में एक्सपोर्ट ग्रोथ 46 फीसदी के करीब रहा है। अगले 5 साल में कंपनियों की आय ग्रोथ 12-15 फीसदी रहनी संभव है। हाल के करेक्शन के बाद डिफेंस शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक हो गए हैं। 2029 तक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 50000 करोड़ रुपए होना संभव है।
जेपी मॉर्गन BEL और HAL पर काफी बुलिश है। अपने कवरेज में शामिल करते हुए उसने BEL को ओवर वेट रेटिंग देते हुए 340 रुपए का टारगेट दिया है। इस तरह HAL को भी उसने ओवर वेट रेटिंग देते हुए 5135 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिफेंस प्रोडक्शन के साथ-साथ निर्यात में भी मजबूत ग्रोथ इन शेयरों को और भी आकर्षक बनाती है। BEL डिफेंस पैक में जेपी मॉर्गन की पसंदीदा पिक है। ब्रोकरेज का कहना है कि BEL के लिए स्ट्रक्चरल ग्रोथ की व्यापक संभावना है जिसके चलते यह शेयर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।