Defence stocks : रक्षामंत्री की अगुवाई में DAC की अहम बैठक आज, 1.3 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मिल सकती है मंजूरी

Defence stocks : नेवी के लिए 7 नए वॉरशिप बनाने का प्रस्ताव है। नए वॉरशिप कुल 70,000 करोड़ रुपए में बनाए जाएंगे। वॉरशिप बनाने का जिम्मा मझगांव डॉक और GRSE को मिलना संभव है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 1:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बैठक में 26 राफेल मेरीटाइम फाइटर खरीदने को भी मंजूरी मिलना संभव है

Defence share :आज दोपहर डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (Defence Aquistion council) की बैठक होगी। इसमें 1.3 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी मिल सकती है। सीएनबीसी- आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जाकारी के मुताबिक नेवी के लिए 70,000 करोड़ लागत से 7 नए वारशिप बनाने का प्रस्ताव है। इस खबर के चलते मझगांव डॉक और गार्डन रीच 5-5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

इस खबर पर डिटेल में और जानकारी देते हुए सीएनबीसी- आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि रक्षामंत्री की अगुवाई में DAC की अहम बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में कुल 1.3 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी संभव है। नेवी के लिए 7 नए वॉरशिप बनाने का प्रस्ताव है। नए वॉरशिप कुल 70,000 करोड़ रुपए में बनाए जाएंगे। वॉरशिप बनाने का जिम्मा मझगांव डॉक और GRSE को मिलना संभव है। इस बैठक में 26 राफेल मेरीटाइम फाइटर खरीदने को भी मंजूरी मिलना संभव है। आर्मी में 1700 नए टैंक शामिल करने का भी प्रस्ताव है।

StockS of the day: बाजार में आज इन शेयरों ने मचाया धमाल, जानिए क्या आगे भी करेंगे कमाल


डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी

इस खबर के बीच मझगांव डॉक, GRSE और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को शेयरों में जोरदार तेजी दिख रही है। मझगांव डॉक 258.15 रुपए यानी 6.15 फीसदी की तेजी के साथ 4445 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 4,561.15 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,860 रुपए और ट्रेडिंग वॉल्यूम 6,579,314 शेयर है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.78 फीसदी और 3 महीने में 36 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 साल में ये शेयर 134 फीसदी भागा है। वहीं, 3 साल में इसने 1,646.55 फीसदी रिटर्न दिया है।

GRSE (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) में भी 90.40 रुपए यानी 4.94 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। आज का इसका दिन का हाई 1,974.80 रुपए है। स्टॉक ने 1 हफ्ते में 8.07 फीसदी और 3 महीने में 36 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 साल में ये शेयर 135 फीसदी भागा है। वहीं, 3 साल में इसने 887.22 फीसदी रिटर्न दिया है।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने एसयू-30 एमकेआई विमान के 240 एयरो इंजन के लिए 260 अरब रुपये के ऑर्डर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज HAL के शेयर भी जोश में है। ANTIQUE ने HAL में 6145 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। HAL (हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स)157.90 रुपए यानी 3.36 फीसदी की तेजी के साथ 4845 रुपए पर कारोबर कर रहा है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।