Get App

Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स में दिखेगी बड़ी हलचल! सरकार ने ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद को मंजूरी दी

Defence Stocks: सरकार ने ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें हेलिकॉप्टर, ड्रोन, तोप और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। करीब 82% खरीद भारतीय उद्योग से होगी। ऐसे में HAL, BEL और Mazagon Dock समेत कई डिफेंस स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 8:17 PM
Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स में दिखेगी बड़ी हलचल! सरकार ने ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद को मंजूरी दी
वायुसेना के लिए हेलिकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम, हथियार और मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

Defence Stocks: सरकार ने करीब ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह मंजूरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 26 अक्टूबर को हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में दी गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन प्रस्तावों का मकसद सेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत बढ़ाना है। इनमें हेलिकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी ड्रोन, तोप प्रणाली और नौसैनिक प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

यह मंजूरी Acceptance of Necessity (AoN) के तहत दी गई है। इसका मतलब है कि इन रक्षा उपकरणों की खरीद को शुरुआती प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।

थल सेना के लिए क्या खरीदा जाएगा?

थल सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम, लाइट मल्टी रोल हेलिकॉप्टर और कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा, निगरानी ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम और लंबी दूरी तक हमला करने वाले कामिकाजे ड्रोन भी खरीदे जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें