Get App

Defence stocks: रक्षा मंत्री से साथ बैठक के बाद डिफेंस शेयर भागे, भारत डायनेमिक्स रिकॉर्ड हाई पर

Defence stocks : डिफेंस सेक्टर आज फिर BUZZING हैं। दरअसल रक्षा मंत्री ने डिफेंस सेक्टर की 8 PSU कंपनियों के कामकाज की समीक्षा की है और उन्होंने उनसे उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा है। देश में 2024-25 में 1,40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का डिफेंस प्रोडक्शन हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2025 पर 11:50 AM
Defence stocks: रक्षा मंत्री से साथ बैठक के बाद डिफेंस शेयर भागे, भारत डायनेमिक्स रिकॉर्ड हाई पर
Defence sector buzzing : रक्षा मंत्री ने HAL और MDL के कामकाज की तारीफ की है। बैठक में HAL, MDL, GRSE, MIDHANI समेत 8 कंपनियां शामिल रहीं

Defence sector : निफ्टी 25000 के स्तरों पर फिर अटक गया है। बाजार में आज मुनाफावसूली हावी हो गी है। निफ्टी करीब 270 अंक नीचे दिख रहा है। IT और बैंक शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप संभलने की कोशिश में हैं। PSU डिफेंस कंपनियों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक के बाद डिफेंस शेयर भागे हैं। निफ्टी डिफेंस इडेक्स 2 फीसदी मजबूत दिख रहा है। भारत डायनेमिक्स करीब 4 फीसदी चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर HAL, मझगांव डॉक और कोचिन शिपयार्ड भी 5 फीसदी तक दौड़े हैं।

डिफेंस सेक्टर आज फिर जोश में

डिफेंस सेक्टर आज फिर BUZZING हैं। दरअसल रक्षा मंत्री ने डिफेंस सेक्टर की 8 PSU कंपनियों के कामकाज की समीक्षा की है और उन्होंने उनसे उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा है। कौन-कौन सी कंपनियां इनमें शामिल थी और उनको क्या टारगेट दिए गए हैं बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि सरकारी कंपनियों नई तकनीक के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि डिफेंस PSUs नए क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर फोकस करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें