डिफेंस कंपनियों के शेयरों में 20 फरवरी को जोरदार तेजी दिखी। भारत डायनेमिक्स और डेटा पैटर्नंस के शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गए। इसकी वजह डिफेंस सेक्टर में भारत और फ्रांस के बीच बढ़ता सहयोग है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 19 फरवरी को कहा कि इंडिया और फ्रांस मिलकर राफेल जेट्स और हेलीकॉपटर्स का उत्पादन करेंगे। इसका असर 20 फरवरी को भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला।
