Get App

Defence stocks : बाजार का फोकस आज डिफेंस शेयरों पर, डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की अहम बैठक आज

Defence stocks : आज की इस बैठक में मीडियम रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल खरीद को मंजूरी संभव। इसके अलावा 70 किलोमीटर रेंज वाली मिसाइल को भी मंजूरी संभव है। Astra MkII के एयर टू एयर मिसाइल की खरीद पर भी चर्चा हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:16 AM
Defence stocks : बाजार का फोकस आज डिफेंस शेयरों पर, डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की अहम बैठक आज
Defence stocks : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की अहम बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसमें कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है। कई डील के फास्ट ट्रैक होने की भी संभावना है

Defence stocks : बाजार का फोकस आज डिफेंस शेयरों पर बना हुआ है। आज ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की अहम बैठक होगी। इसमें डिफेंस के कई बड़े सौदों को मंजूर मिल सकती है। डिफेंस पर अहम बैठक से पहले डिफेंस शेयर दौड़े हैं। सेक्टर इंडेक्स करीब 1.25 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। BEL निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में डिफेंस काउंसिल की होगी बैठक, इस साल की आखिरी मीटिंग में मिसाइल और दूसरे हथियारों की आपात खरीद पर विचार संभव है।

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (Defence Acquisition Council) की अहम बैठक में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसमें कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है। कई डील के फास्ट ट्रैक होने की भी संभावना है।

आज की इस बैठक में मीडियम रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल खरीद को मंजूरी संभव। इसके अलावा 70 किलोमीटर रेंज वाली मिसाइल को भी मंजूरी संभव है। Astra MkII के एयर टू एयर मिसाइल की खरीद पर भी चर्चा हो सकती है। Astra MkII 200 किलोमीटर रेंज वाली मिसाइल है। इस बैठक में SPICE Weapon System को भी मंजूरी संभव है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें