Gold and Silver price : MCX पर गोल्ड और सिल्वर नए हाई पर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने और चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट 26 दिसंबर को COMEX में तेज़ी के चलते नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। COMEX पर सोने और चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट कमजोर डॉलर और सेफ-हेवन डिमांड बढ़ने के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। डॉलर के कमजोर होने से दूसरी करेंसी वालों के लिए सोना ज़्यादा आकर्षक हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड बढ़ती है।
सोने की कीमतों में कई कारणों से तेजी आई है। इसमें अमेरिकी इंटरेस्ट रेट में कटौती और आगे मौद्रिक नीतयों में और नरमी की उम्मीदें, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता, मजबूत सेंट्रल बैंक डिमांड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में बढ़ती होल्डिंग्स जैसे कारण शामिल हैं। बता दें कि तमाम बड़े देश अमेरिकी सिक्योरिटीज और डॉलर से दूरी बनाना चाहते हैं। इसकी वजह से सोने की डिमांड बढ़ी है।
उधर चांदी ने इस साल अब तक 158 फीसदी की बढ़त हासिल की है, जो सोने से कहीं ज़्यादा है। इसने $75 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी वजह चांदी की कमी, इसे US की ज़रूरी मिनरल्स की लिस्ट में शामिल करना और मज़बूत इंडस्ट्रियल डिमांड है। जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर, व्हाइट हाउस ने अमेरिकी सेना को अगले कम से कम दो महीनों के लिए वेनेजुएला के तेल पर "क्वारंटाइन" लागू करने पर लगभग पूरी तरह से फोकस करने का आदेश दिया है।