Get App

Defence Stocks: 38% तक उछल सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' रेटिंग, जानें टारगेट

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मंगलवार 10 मार्च को जारी एक रिपोर्ट में डिफेंस सेक्टर की चार कंपनियों पर अपनी “Buy” रेटिंग दोहराई है। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स (BDL) और एस्ट्रा माइक्रोवेव शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 38% तक तेजी की संभावना है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 12:17 PM
Defence Stocks: 38% तक उछल सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' रेटिंग, जानें टारगेट
Defence Stocks to Buy: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने सबसे अधिक तेजी की संभावना जताई है

Defence Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मंगलवार 10 मार्च को जारी एक रिपोर्ट में डिफेंस सेक्टर की चार कंपनियों पर अपनी “Buy” रेटिंग दोहराई है। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स (BDL) और एस्ट्रा माइक्रोवेव शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 38% तक तेजी की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दुनियाभर में रक्षा खर्च बढ़ने की संभावना है। सभी देश अब अपनी सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि भारत का डिफेंस सेक्टर इससे फायदा उठा सकता है। इसकी वजह घरेलू स्तर पर बढ़ती रक्षा खरीद, निर्यात के बढ़ते अवसर और स्वदेशीकरण पर सरकार का बढ़ता जोर है। साथ ही ग्लोबल आर्म्स मार्केट में भारत की साख भी लगातार मजबूत हो रही है।

मोतीलाल ओसवाल ने यह भी कहा कि शॉर्ट-टर्म में सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों पर नजर रखनी होगी। खासकर स्पेशलाइज्ड कंपोनेंट्स और विदेशों से आयात होने वाले सबसिस्टम की उपलब्धता में दिक्कत आने पर कुछ डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के प्रोजेक्ट्स के पूरा होने की समयसीमा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कई डिफेंस कंपनियों के मैनेजमेंट के बयानों से यह संकेत मिलता है कि अगले 15–18 महीनों में बड़े ऑर्डर फाइनल होने की अच्छी संभावना है। कई बड़े प्रोग्राम अभी एडवांस स्टेज में हैं।

इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज ने चार डिफेंस कंपनियों के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें