Get App

Defense Stocks: कुछ डिफेंस स्टॉक्स में आ सकता है करेक्शन, निवेश करने जा रहे हैं तो पहले ये बातें जान लें

Defense Stocks: फरवरी के अंत में निफ्टी डिफेंड इंडेक्स 5,132 पर था, जो अब 8,919 पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 3-4 महीनों में डिफेंस स्टॉक्स में किस तरह की तेजी आई है। इससे कई स्टॉक्स की वैल्यूएशन काफी बढ़ गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 12:58 PM
Defense Stocks: कुछ डिफेंस स्टॉक्स में आ सकता है करेक्शन, निवेश करने जा रहे हैं तो पहले ये बातें जान लें
कई निवेशक इसलिए डिफेंस शेयरों में इनवेस्ट कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा नहीं करने पर वे डिफेंस स्टॉक में तेजी का फायदा उठाने का मौका चूक जाएंगे।

डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर 11 जून को दबाव दिखा। ज्यादातर डिफेंस स्टॉक्स लाल निशान में थे। इस साल डिफेंस शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। फरवरी के अंत में निफ्टी डिफेंड इंडेक्स 5,132 पर था, जो अब 8,919 पर है। इस दौरान डिफेंस स्टॉक्स में 70 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। डिफेंस स्टॉक्स में तेजी की दो वजहें रही हैं। पहला, सरकार के देश में ही डिफेंस इक्विपमेंट्स बनाने पर जोर से डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर्स मिल रहे हैं। दूसरा, कई निवेशक इसलिए डिफेंस शेयरों में इनवेस्ट कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा नहीं करने पर वे डिफेंस स्टॉक में तेजी का फायदा उठाने का मौका चूक जाएंगे।

तेजी के बाद शेयरों में स्थिरता या गिरावट दिख सकती है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीन महीने में 70 फीसदी चढ़ने के बाद डिफेंस शेयरों (Defense Stocks) में कुछ समय के लिए स्थिरता या थोड़ी गिरावट दिख सकती है। उन कंपनियों के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है, जिनकी अर्निंग्स ग्रोथ कमजोर होने के बावजूद शेयर की कीमतें काफी चढ़ी हैं। Cochin Shipyard इसका उदाहरण है। FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ 11 फीसदी रही। पूरे वित्त वर्ष की बात की जाए तो यह सिर्फ 6 फीसदी रही। लेकिन, कंपनी की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। यह इसके सालाना रेवेन्यू की पांच गुनी है। कंपनी ने मार्च तिमाही में शिप रिपेयर के लिए एक नई फैसिलिटी शुरू की है। कोचिन शिपायर्ड के स्टॉक्स में बड़ी तेजी दिखी है। इसके शेयरों में FY27 की अनुमानित अर्निंग्स के 51 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है।

कुछ डिफेंस स्टॉक्स की वैल्यूएशन सातवें आसमान में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें