Get App

Delhivery Stock Price: चार दिनों बाद शेयरों में आ सकता है तूफान, जानिए अब तक कितना गंवा चुके हैं निवेशक

अगले हफ्ते लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद Delhivery के 59.8 करोड़ शेयरों को बेचने का रास्ता खुल जाएगा। यह कंपनी में 82.42 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2022 पर 12:36 PM
Delhivery Stock Price: चार दिनों बाद शेयरों में आ सकता है तूफान, जानिए अब तक कितना गंवा चुके हैं निवेशक
Delhivery Stock Price: कंपनी के शेयर 18 नवंबर को 350 रुपये के प्राइस पर बंद हुए थे।

Delhivery Stock Price: डिलीवरी के बिजनेस में शामिल Delhivery के शेयरों का लॉकइन पीरियड (Lock-in Period) आने वाले हफ्ते में खत्म होने वाला है। IPO लाने से पहले कंपनी में कुछ निवेशकों ने पैसा लगाया था जिसका लॉकइन पीरियड 24 नवंबर को खत्म हो रहा है। कंपनी में कई प्राइवेट इक्विटी (PE) और वेंचर कैपिटल (VC) फर्म्स शामिल थीं। इनमें से कुछ इस निवेश पर भारी मुनाफे में हैं। कुछ लॉस में भी हैं। अगले हफ्ते लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद Delhivery के 59.8 करोड़ शेयरों को बेचने का रास्ता खुल जाएगा। यह कंपनी में 82.42 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

माना जा रहा है कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद Softbank, Nexus Partners, Canada Pension Plan Investment Board (CPP Investments), Tiger Global, Times Internet और Fedex अपने शेयर बेच सकते हैं। लॉक-इन पीरियड 24 नवंबर को खत्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Stocks to BUY: इस शराब कंपनी के शेयरों में 50% तक की कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्मों ने दी BUY की सलाह

Delhivery में किसने किस भाव पर किया है निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें