Stocks to BUY: इस शराब कंपनी के शेयरों में 50% तक की कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्मों ने दी BUY की सलाह

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्मों की मानें तो Globus Spirits के शेयरों में मौजूदा गिरावट अस्थायी है और इसमें करीब 50 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 11:27 PM
Story continues below Advertisement
Edelweiss और ICICI सिक्योरिटीज दोनों ने Globus Spirits के शेयरों को BUY रेटिंग दी हैं

Stocks to BUY: शराब बनाने वाली कंपनी ग्लोबल स्प्रिट्स लिमिटेड (Globus Spirits Ltd) के मुनाफे में सितंबर तिमाही के दौरान 57.84% फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इसी हफ्ते 15 नवंबर को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था और तब से अब तक इसके शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्मों की मानें तो Globus Spirits के शेयरों में यह गिरावट अस्थायी है और मौजूदा स्तर से इसके शेयर करीब 50 फीसदी तक ऊपर जा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) और इडलवाइज (Edelweiss) दोनों ने इस स्टॉक पर अपनी बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है।

Edelweiss की स्टॉक पर क्या है राय?

ब्रोकरेज फर्म Edelweiss ने ग्लोबल स्प्रिट्स के शेयरों पर BUY बरकरार रखी है और इसे 1,120 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह ग्लोबल स्प्रिट्स के मौजूदा बाजार भाव से करीब 51.39 फीसदी अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "पावर और फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल के साथ ग्लोबल स्प्रिट्स के सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। इसका EBITDA मार्जिन घटकर 9.8% पर आ गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 23.4 फीसदी था और जून तिमाही में 14.1 फीसदी रहा था। हालांकि इस दौरान कंपनी ने बल्क एल्कोहल के रेवेन्यू में 7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।"


यह भी पढ़ें- Zomato के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा, 2 हफ्तों में कंपनी में तीसरा बड़ा इस्तीफा

Globus Spirits का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 26% बढ़ा

Edelweiss ने आगे कहा, "कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 482 करोड़ रहा। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कंपनी का बल्क एल्कोहल की मैन्युफैक्चरिंग वॉल्यूम सितंबर तिमाही में 62% बढ़ी है और इसका रियलाइजेशन भी सालाना आधार पर 14% बेहतर हुआ है।"

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हमें ग्लोबल स्प्रिट्स की कमाई में वित्त वर्ष 2022 से 2025 के दौरान 30 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रही है, जिससे उसे इसमें फायदा मिलेगा। साथ ही हमारा यह भी अनुमान है कि कंपनी IMIL/मीडियम लीकर के क्षेत्र में हरियाणा और वेस्ट बंगाल में अपना मार्केट शेयर बढ़ाएगी। इसे देखते हुए अपने स्टॉक को BUY रेटिंग दी है।"

ICICI Direct ने स्टॉक को क्या टारगेट प्राइस दिए?

ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्टर ने भी Globus Spirits के शेयरों पर BUY बरकरार रखी है और इसे 1000.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह ग्लोबल स्प्रिट्स के मौजूदा बाजार भाव से करीब 35.17 फीसदी अधिक है।

कंपनी के बारे में

GLOBUS SPIRITS बल्क एल्कोहल और फ्रेंचाइजी बॉटलिंग का काम करती है। यह कंपनी देसी, अंग्रेजी और विदेशी शराब का कारोबार करती है। कंपनी UNIBEV के साथ प्रीमियम IMFL के कारोबार में उतरी है। गोल्डी, नींबू, घूमर और हीर-रांझा GLOBUS SPIRITS के देसी ब्रांड हैं। वहीं GR8 टाइम्स, राजपूताना, ग्लोबस स्प्रिट्स ड्राई जिन, व्हाइट लैस, गवर्नर रिजर्व्स आदि इसके प्रीमियम ब्रांड है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।