तेज रिकवरी के बावजूद सेंसेक्स 400 अंक नीचे, जानिए बाकी बचे ट्रेडिंग सेशन में किन लेवल्स पर रहे नजर

23,600 और 23,700 स्ट्राइक पर काफी कॉल राइटिंग देखी गई है। पुट साइड पर,23,500 पर काफी ओपन इंटरेस्ट है। इसके बाद 23,400 स्ट्राइक का नंबर आता है। निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 13:37 है

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Today : SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि वेस्ट एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट जारी है

Stock Market Today : बुधवार को दोपहर के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने अपने इंट्राडे निचले स्तरों से ज़बरदस्त रिकवरी दिखाई है। हालांकि अभी भी गिरावट के साथ ही कारोबार हो रहा है। दोपहर 12:50 बजे सेंसेक्स 388.68 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 75,188.90 पर था। जबकि निफ्टी 75.20 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 23,559.90 पर आ गया था। इससे पहले सेंसेक्स में लगभग 640 अंकों की गिरावट आई थी। मेटल सेक्टर में और तेज़ी आई है और यह 1.85 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि एनर्जी सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई है। IT सेक्टर सबसे कमज़ोर है और इसमें 3 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है। इसके बाद रियल्टी और FMCG सेक्टर रहे। जबकि इंडिया VIX 3.12 प्रतिशत बढ़ा है।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि वेस्ट एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट जारी है। जिससे निवेशकों का मूड सतर्क बना हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतें $97–98 प्रति बैरल के स्तर की ओर बढ़ रही हैं,जो मार्केट के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं। इससे महंगाई व मैक्रो-इकोनॉमिक चिंताएं भी बढ़ रही हैं। इस बीच,IT इंडेक्स में डेली चार्ट पर नई गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स में 3.28% तक की गिरावट आई है,जिससे पूरे मार्केट में बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है।

प्रमुख सेक्टर इंडेक्स में निफ्टी ऑयल एंड गैस सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर है,जबकि निफ्टी IT सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर है।


निफ्टी की बात करें तो, 23,410–23,430 का ज़ोन इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट का काम करेगा। जबकि इसके लिए रेजिस्टेंस 23,620–23,640 के ज़ोन में है। नीचे की तरफ,अगर इंडेक्स 23,410 के स्तर से नीचे गिरता है तो अगला सपोर्ट 23,280–23,300 के ज़ोन में होगा। अगर इंडेक्स 23,640 के ऊपर जाता है तो इसमें 23,800 की ओर रैली बढ़ सकती है।

ऑप्शंस की बात करें तो 23,600 और 23,700 स्ट्राइक पर काफी कॉल राइटिंग देखी गई है। पुट साइड पर,23,500 पर काफी ओपन इंटरेस्ट है। इसके बाद 23,400 स्ट्राइक का नंबर आता है। निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 13:37 है।

सेंसेक्स के स्तरों की बात करें तो इसके लिए सपोर्ट 74,600 पर है जबकि रेजिस्टेंस 75,500 पर है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।