फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी दिखी। करीब 400 अंक चढ़कर DOW बंद हुआ था । इधर आज एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी आधा परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।
फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी दिखी। करीब 400 अंक चढ़कर DOW बंद हुआ था । इधर आज एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी आधा परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।
विदेशी बाजार से संकेत
US FED ने फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान नहीं किया है। लेकिन अगले साल ब्याज दरों में 3 बार बढ़ोत्तरी की जाएगी। साथ ही मार्च तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। यूएस फेड ने ब्याज दरें 0.00-0.25 फीसदी पर कायम रखते हुए। बॉन्ड खरीदारी को तेजी से घटाने का फैसला लिया है।
हर महीने 30 अरब डॉलर की बॉन्ड टेपरिंग करने का फैसला लिया गया है। मार्च 2022 तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। इसके साथ ही US FED ने कहा है कि 2022 में 3 बार रेट बढ़ाने की संभावना है। 2023 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है वहीं, 2024 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है।
फेड पॉलिसी की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है। Dow में 350 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। वहीं, S&P 500 में 1.6% की बढ़त देखने को मिली। जबकि Nasdaq 2.15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच डॉलर में गिरावट आई है लेकिन बॉन्ड Yields बढ़ा है। ब्रेंट और गोल्ड की कीमतों में तेजी आई है। उधर BoE और ECB आज ब्याज दरों पर फैसला करेंगें। BoJ दरों पर शुक्रवार को फैसला करेगा।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। फिलहाल SGX NIFTY 109.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 28,904.25 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी चढ़कर 17,753.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 23,278.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 3,661.56 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।