Get App

फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में दिखी शानदार तेजी, आज एशिया और SGX NIFTY की हुई मजबूत शुरुआत

आज एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी आधा परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 8:59 AM
फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में दिखी शानदार तेजी, आज एशिया और  SGX NIFTY की हुई मजबूत शुरुआत
फिलहाल SGX NIFTY 109.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 28,904.25 के आसपास दिख रहा है।

फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी दिखी। करीब 400 अंक चढ़कर DOW बंद हुआ था । इधर आज एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी आधा परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजार से संकेत

US FED ने फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान नहीं किया है। लेकिन अगले साल ब्याज दरों में 3 बार बढ़ोत्तरी की जाएगी। साथ ही मार्च तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। यूएस फेड ने ब्याज दरें 0.00-0.25 फीसदी पर कायम रखते हुए। बॉन्ड खरीदारी को तेजी से घटाने का फैसला लिया है।

हर महीने 30 अरब डॉलर की बॉन्ड टेपरिंग करने का फैसला लिया गया है। मार्च 2022 तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। इसके साथ ही US FED ने कहा है कि 2022 में 3 बार रेट बढ़ाने की संभावना है। 2023 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है वहीं, 2024 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें