Get App

Dev IT के शेयरों में करीब 4% का उछाल, नया ऑर्डर मिलने के बाद हो रही है खरीदारी

Dev IT Share Price: Q4FY24 के नतीजों में देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 38.13 करोड़ रुपये की कुल आय की घोषणा की, जो Q4FY23 में 30.97 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि, IT कंपनी ने Q4FY24 के दौरान कुल आय में 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 3:01 PM
Dev IT के शेयरों में करीब 4% का उछाल, नया ऑर्डर मिलने के बाद हो रही है खरीदारी
स्मॉल कैप आईटी स्टॉक देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में आज 18 जुलाई को करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई।

स्मॉल कैप आईटी स्टॉक देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में आज 18 जुलाई को करीब 4 फीसदी की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 149.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसे एक नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 333.79 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 174.10 रुपये और 52-वीक लो 94.10 रुपये है।

Dev IT को मिला नया ऑर्डर

Dev IT ने कहा कि उसे क्लाइंट से "कौशल दर्पण पोर्टल और एप्लीकेशन के अध्ययन, डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन के लिए एजेंसी के चयन" के लिए ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर DTE (डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन) के तहत 140+ पॉलिटेक्निक कॉलेजों और बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान के तहत 1500+ ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के लिए समग्र इंटीग्रेटेड पोर्टल के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए है।

ऑर्डर के तहत एडमिशन मैनेजमेंट, एग्जामिनेशन मैनेजमेंट, प्लेसमेंट मैनेजमेंट, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, एस्टेब्लिशमेंट मैनेजमेंट और ट्रेनी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी कई प्रक्रियाओं और कंपोनेंट्स की निगरानी की जाएगी। इसमें तीन साल की अवधि के लिए एप्लिकेशन और पोर्टल का ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें