Dhampur Bio Organics का शेयर 13% उछला, चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे से स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

Dhampur Bio Organics का शेयर आज 26 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 13 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी द्वारा चौथी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे जारी करने के एक दिन बाद आज शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की चौथी तिमाही के मुनाफे 70.96 करोड़ रुपये से 13.02 प्रतिशत बढ़कर 80.20 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 1:00 PM
Dhampur Bio Organics ने कहा है कि कंपनी क्षमता विस्तार के लिए 64.03 करोड़ रुपये खर्च करेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स (Dhampur Bio Organics) का शेयर आज 26 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 13 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पोस्ट करने के एक दिन बाद आज शेयर में जोरदार उछाल नजर आया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 13.02 प्रतिशत बढ़कर 80.20 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 70.96 करोड़ रुपये रहा था। मुनाफे में वृद्धि को आय में तेज वृद्धि से सहायता मिली। कंपनी की आय मार्च तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 2665.86 करोड़ रुपये हो गई।

    सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange(NSE) में धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स (Dhampur Bio Organics) के शेयर पिछले बंद भाव से 7.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 171.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

    एक महीने में दैनिक कारोबार के औसत एक लाख शेयरों के मुकाबले आज कंपनी के पांच लाख शेयरों में एक्सचेंजों पर खरीद-फरोख्त हुई।


    सिर्फ 2 दिन में एक एक्सपर्ट ने 22% और दूसरे ने कमाया 11% रिटर्न, आज ये 6 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे कमाई

    कंपनी की उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपनी मीरगंज इकाई (Meerganj unit) में चीनी क्षमता को वर्तमान 5,000 टीसीडी से बढ़ाकर 9,000 टन गन्ना प्रति दिन (टीसीडी) तक ले जाने की योजना है।

    धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, " कंपनी के क्षमता विस्तार पर 64.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह क्षमता विस्तार अगले चीनी सीजन 2023-24 से चालू होगा।"

    कंपनी ने यह भी कहा कि विस्तार से आय में वृद्धि होगी। जिससे कुल ऑपरेशन अधिक फायदेमंद होगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।