₹10 हजार की रेंज ने मचाई धूम, जानिए 2019 के Best Budget Phone

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10,000 रुपये तक है तो हम आपको यहां टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं।

अपडेटेड Dec 09, 2019 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10,000 रुपये तक है तो हम आपको यहां टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं. भारत में फिलहाल ये सेगमेंट ढेरों स्मार्टफोन्स से भर गया है और तमाम कंपनियां इस सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन्स को थोड़े-थोड़े अंतराल में उतार रही हैं। ज्यादा स्मार्टफोन्स होने की वजह से बेस्ट ऑप्शन चुनने में आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है. ऐसे में यहां आपकी परेशानी दूर करते हुए हम आपको बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं।

Redmi Note 8

अगर आपका बजट 5000 रुपये से 10000 रुपये है तो आपको ये फोन जरुर लेना चाहिए। ये स्मार्टफोन 48MP के कैमरा लेंस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर है।

Vivo U20

इसमें अल्ट्रा गेम मोड दिया है और ये फोन 6GB का RAM के साथ आता है। ये गेजेट आपको Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर के साथ मिलेगा जो Redmi Note 8 और Realme 5s को सीधा टक्कर देता है। इस फोन की कीमत 10000 रुपये है। ये triple rear camera 16MP+ 8MP+2MP आता है। इसका फ्रंट कैमरा 16MP का है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme 5s


5000 mAh की दमदार बैटरी है। Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर है। ये काफी अच्छा डिवाइज है। इसकी कीमत 9440 रुपये है। ये QUAD रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

Redmi Note 7S

इसकी कीमत 9,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें सेल्फी के लिए 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, 6.3-इंच HD+ डिस्प्ले और 4,000mAh की बैटरी दी गई है। 

Samsung M30

3GB और 4GB RAM से लेंस है। 3GB, 32GB स्टोरेज की कीमत 9,999  रुपये है। इसके अलावा इसमें 1.8GHz Exynos 7904 प्रोसेसर है। 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसका फ्रंट कैमरा 16 MP का है और 64/128GB Internal strorage है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।