डायग्नोस्टिक शेयरों को लगे पंख, कोटक सिक्योरिटीज के अपग्रेडेशन के बाद 2 से 5% तक भागे डॉ लाल और मेट्रोपॉलिस

Diagnostic stocks: कोटक का कहना है कि पिछले एक साल से प्राइसिंग को लेकर इस सेक्टर में पॉजिटिव माहौल है। 7 शहरों में प्राइसिंग में सुधार का ट्रेंड दिखा है। पिछले एक साल में प्राइसिंग में 5 फीसदी का उछाल आया है

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 3:00 PM
डॉ लाल पैथलैब के शेयर 129.25 रुपए यानी 6.07 फीसदी की बढ़त के साथ 2255 रुपए के आसपास दिख रहे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Diagnostic shares:डायग्नोस्टिक शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। डॉ लाल और मेट्रोपॉलिस 2 से 5 फीसदी तक भागे हैं। कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक सेक्टर में प्राइस बढ़ने का ट्रेंड शुरू हो गया है। डायग्नोस्टिक शेयरों पर कोटक की क्या है रिपोर्ट बताएंगे इस पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के यतिन मोता ने बताया कि कोटक सिक्योरिटीज ने डॉ. लाल पैथ लैब्स की रेटिंग Sell से बढ़ा कर Add कर दी है। डॉ. लाल पैथ लैब्स की फेयर वैल्यू बढ़ाकर 2,360 रुपए कर दी है। वहीं, मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर की फेयर वैल्यू बढ़ाकर 1600 रुपए कर दी है।

    डायग्नोस्टिक पर अपग्रेड क्यों हुआ है इस पर कोटक का कहना है कि पिछले एक साल से प्राइसिंग को लेकर इस सेक्टर में पॉजिटिव माहौल है। 7 शहरों में प्राइसिंग में सुधार का ट्रेंड दिखा है। पिछले एक साल में प्राइसिंग में 5 फीसदी का उछाल आया है।

    Trade Spotlight : आयशर मोटर्स, सिम्फनी और अपोलो हॉस्पिटल्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?


    किसने कितना रेट बढ़ाया

    मेट्रोपॉलिसी ने तिमाही आधार पर KIE सैंपल टेस्ट के रेट 5% बढ़ाए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में Agilus ने सभी शहरों में रेट तिमाही आधार पर 7 फीसदी बढ़ाए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन ने रेट में 12 फीसदी की बढ़त की है। हालांकि डॉ लाल, थाइरोकेयर और विजया ने दाम नहीं बढ़ाए हैं।

    फिलहाल 2.35 बजे के आसपास डॉ लाल पैथलैब (Dr Lal Pathlab) के शेयर 129.25 रुपए यानी 6.07 फीसदी की बढ़त के साथ 2255 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 2,264.50 रुपए और दिन का लो 2,146.00 रुपए है।

    वहीं, थाइरो केयर (Thyrocare Technologies) के शेयर 26.95 अंक यानी 4.41 फीसदी की गिरावट के साथ 585 रुपए के आसपास दिख रहा। स्टॉक का दिन का हाई 610.85 रुपए और दिन का लो 582 रुपए है।

    मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) भी 54.05 अंक यानी 3.37 फीसदी की तेजी के साथ 1658 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 1,659.60 रुपए और दिन का लो 1,585.00 रुपए है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।