Trade Spotlight : 22 मार्च को, लंबे सप्ताहांत से एक दिन पहले, बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार तीन सत्रों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स 85 अंक चढ़कर 22,097 पर पहुंच गया और डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 191 अंक बढ़कर 72,832 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने फ्रंटलाइन सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें 0.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, सिम्फनी और अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज शामिल हैं। आयशर मोटर्स ने लगातार चौथे सत्र में तेजी दिखाई और एनएसई पर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 3,988 रुपये पर बंद हुआ।
सिम्फनी ने पिछले कई सत्रों के डाउनट्रेंड के बाद कंसोलीडेशन से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया और 5 फीसदी की तेजी के साथ 868 रुपये पर बंद हुआ। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज में भी एक मजबूत कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला। ये स्टॉक कल 3 फीसदी उछलकर 6,376 रुपये पर पहुंच गया।
आयशर मोटर्स (Eicher Motors): आयशर मोटर्स ने डेली चार्ट पर एक कंसोलीडेशन पैटर्न बनाया है। 4,015 रुपये के स्तर से ऊपर की क्लेजिंग इस पैटर्न के ब्रेकआउट की पुष्टि करेगा। जिसके बाद हम इस शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। अगर ये स्टॉक 4,015 रुपये के ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें 4,200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए 3,860 रुपये पर सपोर्ट है।
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise):डेली चार्ट पर अपोलो हॉस्पिटल्स ने इलियट वेव के मुताबिक तेज ग्रोथ दिखाई है और अब 6,000 रुपये के स्तर के करीब वेव 2 पूरा कर लिया है। ऊपर की ओर जाने वाली चाल वेव 3 हो सकती है जो मजबूत और पावरफुल हो सकती है। साथ ही स्टॉक ने कंसॉलिडेशन पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए रुझान सकारात्मक है। हमें इसमें ऊपर की ओर 6,800 रुपये तक का स्तर दिख सकता है। जब तक स्टॉक 6,100 रुपये के नीचे नहीं जाता इसमें तेजी संभावना कायम रहेगी।
सिम्फनी (Symphony) : पिछले सत्र में ये स्टॉक बोलिंगर बैंड के मध्य में बंद हुआ था। आगे भी तेजी जारी रखने के लिए फॉलो अप एक्शन के साथ इसके ऊपर बंद होना जरूरी है। साथ ही, वॉल्यूम भी बढ़ रहा है, जो एक अच्छा संकेत है। कुल मिलाकर सिम्फनी के के लिए रुझान सकारात्मक है। 870 रुपये से ऊपर की डेली क्लोजिंग सकारात्मक रुझान की पुष्टि करेगा और फिर हम इसके 895 रुपये के स्तर तक बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। नीचे की तरफ 820 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।