Get App

DIDI IPO Listing: चाइनीज दीदी की US मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ वैल्यूएशन

Didi Chuxing अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज NYSE पर लिस्ट हो गई है, यह वर्ष 2014 के बाद से किसी भी चाइनीज कंपनी का सबसे बड़ा US Market डेब्यू है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 9:45 AM
DIDI IPO Listing: चाइनीज दीदी की US मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ वैल्यूएशन

UBER की प्रतिद्वंद्वी कंपनी रही Didi Chuxing अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज NYSE पर लिस्ट हो गई है। यह वर्ष 2014 के बाद से किसी भी चाइनीज कंपनी का सबसे बड़ा US Market डेब्यू है। Didi Chuxing चाइनीज राइडिंग ऐप है, जिसने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US SEC) के पास IPO के जरिये 4.4 बिलियन डॉलर जुटाने का आवेदन किया था।

US Market में लिस्टिंग के दिन Didi Chuxing के शेयर अपने इश्यू प्राइस 14 डॉलरके मुकाबले 16.65 डॉलर पर लिस्ट हुए, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन 68.49 बिलियन डॉलर यानी 5.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। कंपनी को उम्मीद थी कि इस IPO के बाद उसका वैल्यूएशन 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

RBI की नाराजगी के बाद बैंकों के हाथ खींचने से क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों की बढ़ी मुश्किलें

Didi Chuxing के शेयर 16.65 डॉलर पर लिस्ट हुए, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई और पहले दिन कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 14 ड़लर से मामूली ऊपर 14.14 डॉलर पर बंद हुए। जापानी इंवेस्टमेंट कंपनी Softbank की निवेश वाली Didi Chuxing के शेयर इस दौरान अपने मैक्सिमम लेवल 18 डॉलर तक पहुंच गए थे।

इस IPO में कंपनी ने 28.8 करोड़ अमेरिकन डिपोजिटरी शेयर जारी किए थे। कंपनी ने शेयर का इश्यू प्राइस प्रति शेयर 13 से 14 डॉलर तय किया था। कंपनी अभी चीन के साथ 16 देशों के 4000 शहरों में ऑपरेट करती है। Didi Chuxing में एक समय उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी रही UBER सहित अलीबाबा ग्रुप और Tencent ने भी बड़ा निवेश किया है। कंपनी चीन में एंटीट्रस्ट कानून के दायरे में है।  

 Taking Stock:बाजार में गिरावट का दौर जारी, Nifty 15700 के नीचे, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Didi Chuxing में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 20.2% है, जबकि UBER इस राइडिंग ऐप में 12% की पार्टनर है, जबकि टेनसेंट की इसमें 6.4% हिस्सेदारी है और कंपनी को प्रमोटर चेंग (Cheng) के पास कंपनी के 6.5% इक्विटी शेयर्स हैं। आपको बता दें कि Didi Chuxing को केवल इस वर्ष की पहली तिमाही में 30 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ है, नहीं तो कंपनी अब तक हर साल घाटे में रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें