Digilogic Systems Listing: शेयर ने 20% घाटे में की शुरुआत, तुरंत और 5% टूटा; लगा लोअर सर्किट

Digilogic Systems Listing: नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल एक नई फैसिलिटी लगाने के लिए, कर्ज को पूरी तरह से या कुछ हद तक चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 23.08 करोड़ रुपये जुटाए थे

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Digilogic Systems IPO 20 जनवरी को खुला था और 22 जनवरी को बंद हुआ।

डिजिलॉजिक सिस्टम्स की 28 जनवरी को BSE SME पर लिस्टिंग निराशाजनक रही। शेयर 20 प्रतिशत घाटे में 83.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। जल्द ही इसमें और 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 79.05 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का 81 करोड़ रुपये का IPO 20 जनवरी को खुला था और 22 जनवरी को बंद हुआ। IPO प्राइस 104 रुपये प्रति शेयर था।

Digilogic Systems Ltd. डिफेंस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए ऑटोमेटेड टेस्ट इक्विपमेंट (ATE) सिस्टम, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिमुलेटर, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और एंबेडेड सिग्नल प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और सपोर्ट का काम करती है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


डिजिलॉजिक सिस्टम्स के पब्लिक इश्यू में 69.66 करोड़ रुपये के 67 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 11.33 करोड़ रुपये के 11 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल एक नई फैसिलिटी लगाने के लिए, कर्ज को पूरी तरह से या कुछ हद तक चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.60 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.42 गुना और इंडीविजुअल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.08 गुना भरा था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 23.08 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मार्केट को अभी और 10-15% के करेक्शन की जरूरत, बाजार को हिला देने वाला इवेंट नहीं है बजट: UTI AMC के अजय त्यागी

Digilogic Systems की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी कुल इनकम 72.19 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 51.71 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 8.11 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 2.40 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 18.28 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1.61 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 22.04 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।